मकड़ौली टोल प्लाजा के पास किसान आन्दोलन के दौरान राजमार्ग पर अवैध रूप से बने कमरों को तोड़ते। विज
रोहतक। किसान आंदोलन के दौरान मकड़ौली टोल के पास धरने के दौरान चढ़ूनी गुट की तरफ से बनाए गए दोनों कमरों को पुलिस ने शनिवार को बुलडोजर से तोड़ दिया। कार्रवाई दो से साढ़े तीन बजे तक चली। इस दौरान किसी तरह का विरोध नहीं किया गया।
एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान मकड़ौली टोल के पास धरना चलता था। धरने के दौरान एनएचएआई की जमीन पर अवैध तरीके से कमरे बना दिए गए थे। शनिवार दोपहर पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ टोल के पास पहुंची। सबसे पहले कमरों के अंदर रखे सामान को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों कमरों को गिरा दिया गया।