सोनीपत। जेईई मेन्स का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया, जिसमें ब्राइट स्कॉलर विद्यालय के कई विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। विद्यालय के यशवर्धन ने 99.59 परसेंटाइल व आक्षी शर्मा ने 97.98 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्राचार्य डॉ. किरण दलाल ने बताया कि जेईई मेन्स के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के लक्ष दहिया ने 89.7 परसेंटाइल व रोनित ने 86 परसेंटाइल हासिल किए। प्राचार्य ने कहा कि जेईई मेन्स में इतने अच्छे अंक हासिल करना आसान काम नहीं है, लेकिन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के कारण यह संभव हो पाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कोई भी मंजिल दूर नहीं होती, किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ मेहनत की आवश्यकता होती है। सही मार्गदर्शन व सही समय पर अभ्यास करने की सोच के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
फोटो 40 - ब्राइट स्कॉलर विद्यालय में प्राचार्य डॉ. किरण दलाल व स्टाफ सदस्यों के साथ विद्यार्थी।