फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers protest: पहलवानों के धरने पर साथियों सहित जंतर मंतर पहुंचे यशपाल मलिक, बोले- साथ खड़े हैं

Wed, 26 Apr 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि ये बहुत ही गंभीर और शर्मनाक मुद्दा है। सरकार को ऐसे गंभीर मुद्दों पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक मौजूद लोग । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों के साथ हुए यौन शौषण मुद्दे पर मंगलवार सुबह छोटूराम धाम जसिया रोहतक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें पहलवानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से आवाज उठाने की बात हुई। इस फैसले से छोटूराम धाम के संस्थापक यशपाल मलिक को अवगत कराया गया तो अपने साथियों सहित जंतर मंतर पहुंचे और पहलवानों के धरने को समर्थन देने का एलान किया।

विज्ञापन


यशपाल मलिक ने सरकार से इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा है कि देश का भविष्य बचाने के लिए वह पहलवानों के साथ खड़े हैं। वह जल्द ही देश के तमाम जातीय और धार्मिक संगठनों की एक बैठक बुलाकर आंदोलन में शामिल होने की रणनीति बनाएंगे, पीड़ित लड़कियों की आवाज को दबने नही देंगे। प्रधानमंत्री से अपील है कि वह मामले को खुद देखे और न्याय करे।

वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि ये बहुत ही गंभीर और शर्मनाक मुद्दा है। सरकार को ऐसे गंभीर मुद्दों पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए, लेकिन सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है। छोटूराम धाम जसिया के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को तुरंत कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी करते हुए आरोपी बृजभूषण को पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता रोहताश हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया था, उसी की पार्टी के नेता उनके नारे की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर भी महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं, उन पर भी हरियाणा सरकार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। मानवाधिकार आयोग और न्यायलय को इस मामले में खुद ही संज्ञान लेना चाहिए।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी हरियाणा आजाद लठवाल, प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष जयभगवान डबास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मलिक, विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, हरज्ञान मलिक, सत्यप्रकाश गुलिया, रामकरण दलाल, बलवान सुंडा, आशीष फौजदार, प्रीत सिंह बालंद रोहतक और नाफेसिंह मान करनाल से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें