गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आर्य से मुलाकात करते किसान यशपाल खोला। स्रोत : किसान
रेवाड़ी। कंवाली निवासी प्रगतिशील किसान यशपाल खोला कुरूक्षेत्र के किसान मेले में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आर्य से मिले। यशपाल खोला ने कहा कि राज्यपाल ने अरावली किसान क्लब के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में मार्केटिंग व अन्य गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। राज्यपाल ने मेले में पहुंचे किसानों से प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया। संवाद