फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जंतु जगत का सचित्र प्रदर्शन विषय पर स्पर्धा में यशिका प्रथम

Tue, 25 Feb 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24सीटीके36-महारानी जाट कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्राएं। स्रोत:कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। महारानी जाट कन्या महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में सोमवार को जंतु जगत का सचित्र प्रदर्शन विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें महाविद्यालय की लगभग 15 छात्राओं ने भाग लिया और जंतु जगत के विभिन्न जीवों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में यशिका ने पहला, मिताली शर्मा ने दूसरा और तन्नू रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समीक्षा को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य डॉ. रश्मि ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं का ज्ञान बढ़ाने और रचनात्मकता के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. अमित गुलिया ने छात्राओं की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका सैनी, डॉ. शशि, डॉ. ज्योति और गीता उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें