एक रूपया चौक पर हवन करते भगवान परशुराम सेवा संघ के सदस्य।
रोहतक। मोहिनी एकादशी पर भगवान परशुराम सेवा संघ की ओर से रविवार को हवन का आयोजन किया गया। पंडित हरिओम वशिष्ठ व पत्नी रीना देवी की ओर से आयोजित हवन झज्जर बाईपास रुपया चौक पर विधि पूर्वक संपन्न हुआ। संघ के प्रधान बीएस कौशिक ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से प्रत्येक रविवार को यज्ञ किया जाता है। वहीं मरीज के लिए दवाइयां, गरीब कन्या के विवाह के लिए सहायता और गरीब छात्रा के लिए सहायता देने की व्यवस्था की गई है। गायत्री पीठ हरिद्वार की ओर से संचालित यज्ञ में आचार्य जयभगवान पाराशर, जेबी कौशिक, सत्यनारायण पाराशर, तारा चंद, धर्म पाल शर्मा, पूर्णचंद, जोगीराम भारद्वाज, आलोक शर्मा, रणवीर शर्मा, प्रेम शर्मा आदि अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंत में आचार्य जयभगवान पाराशर ने भगवान विष्णु की कथा भी सुनाई।