रोहतक। हरियाणा राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन कुश्ती के 82 किलो भारवर्ग में गांव समर गोपालपुर के पहलवान प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीता है। स्पर्धा 17 से 18 जनवरी 2024 तक खेवड़ा (सोनीपत) में हुई। प्रिंस का जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम में चयन हुआ। पहलवान प्रिंस सोनीपत के सफाफियाबाद गांव स्थित स्वामी भूमानद कुश्ती अकादमी में अंकुश कोच, सचिन कोच, सुरेंद्र कादयान कोच, अजय कोच और अंतरराष्ट्रीय पहलवान नितिन शर्मा की देखरेख में ट्रेनिंग ली है। ब्यूरो