फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जॉर्डन में पहलवान अंतिम ने जीता सोना

विज्ञापन
29सीटीके56...​खिलाड़ी अंतिम कुण्डू ।
विज्ञापन
रोहतक। जॉर्डन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर टिटोली की बेटी अंतिम कुंडू ने शनिवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पदक जीत कर लौटने पर इस बेटी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पहलवान अंतिम कुंडू ने जॉर्डन में चल रही एशियन चैंपियनशीप में हिस्सा लिया। यहां शानदार प्रदर्शन कर अपने देश व परिवार का नाम रोशन किया। इस बेटी के शानदार प्रदर्शन से परिवार में खुशी का माहौल है। यह खिलाड़ी पदक लेकर सोमवार को घर आएगी। घर आने पर इसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। टिटोली निवासी अजय आर्य ने बताया कि भतीजी अंतिम कुंडू ने उनसे सीखे कुश्ती दावपेचों के दम तक यह पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। उन्होंने भारतीय कुश्ती टीम के कोच प्रदीप खारिया को भी सराहा। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता स्वामी आदित्यवेश ने भी इस बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें