फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक : एक दिन में 24 का हुआ अंतिम संस्कार, चार रोहतक के

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। तीन दिन से जहां हर रोज 23-23 शव निगम के पास अंतिम संस्कार के लिए भेजे जा रहे थे, लेकिन शनिवार को 24 शवों का दाह संस्कार करवाया गया। इनमें से 14 शवों का वैश्य संस्था के पास स्थित श्मशान में और 10 का जींद रोड स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। मरने वालों में चार रोहतक जिले के रहने वाले हैं। इसमें प्रेम नगर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग, कमल कॉलोनी निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 55 वर्षीय जनता कॉलोनी की महिला व शास्त्री नगर से 63 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा बहादुरगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम, दिल्ली व गाजियाबाद के मरीजों ने भी रोहतक में दम तोड़ा, जिनका निगम ने अंतिम संस्कार किया है। मरने वालों में पीजीआई में दाखिल मरीजों के अलावा निजी अस्पतालों में दाखिल मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें