32-सेक्टर एक स्थित भगवान दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ में पूजा करते श्रद्धालु
रोहतक। सेक्टर-1 स्थित भगवान पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय समवशरण महामंडल विधान के अंतिम दिन विश्व शांति महायज्ञ, पूजा की गई। इसमें काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इसमें उद्योगपति विजय जैन व राजेश जैन के परिवार एवं सदस्यों ने विश्व शांति महायज्ञ में आहुति दी। ब्रह्मचारी नितिन, पंडित अनिल एवं पंडित देवेंद्र ने महायज्ञ कराया। सभी ने भगवान पाश्र्वनाथ जी की महाआरती की। इस अवसर पर समाजसेवी दीपा जैन, संध्या जैन, उमा शर्मा, रीटा जैन, समृद्धि जैन, अमित जैन, रीटा जैन, डाॅ. नीलम जैन उपस्थित रहीं। संवाद