फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खतरनाक केमिकल के प्रभाव में काम करने वाले मजदूर बोले- हो रहा शोषण

विज्ञापन
मोखरा स्थित फैक्टरी के सामने हड़ताल पर बैठे मजदूर। संवाद
विज्ञापन
मोखरा स्थित भारत रसायन लिमिटेड कंपनी में ठेके पर काम करने वाले 300 मजदूरों की हड़ताल 5वें दिन में प्रवेश कर गई। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी में काम करते समय वे खतरनाक केमिकल के प्रभाव में रहते हैं। इससे एलर्जी व हाथ पैर से लेकर अन्य शरीर में बीमारी हो रही हैं। उन पर खतरनाक केमिकल के प्रभाव में रहने से हर समय खतरा मंडराता रहता है। इतना जोखिम उठाने के बाद भी उनको संतोषजनक वेतन नहीं मिलता।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे मजदूरों को समर्थन देने के लिए शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य, मजदूर संगठन सीटू, किसान सभा के महम ब्लॉक प्रधान राय सिंह नेहरा, किसान यूनियन के राजेंद्र तोमर, किसान नेता प्रीत सिंह, धर्मपाल मदीना सहित अन्य सदस्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के अड़ियल रवैये के खिलाफ 18 जनवरी को किसान मजदूर पंचायत का आयोजन करेंगे। हड़ताली श्रमिकों ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी, ईएसआई कार्ड, ओवरटाइम लागू करने समेत कई मांगों को लेकर भारत रसायन लिमिटेड में कार्यरत 300 ठेका कर्मचारी पिछले 5 दिन से काम छोड़कर कंपनी द्वार के सामने धरना लगाए हुए हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों का आह्वान करते हुए कहा कि व्यापक एकता के दम पर ही कंपनी मालिक परस्त नीतियों को बदल कर मजदूरों के हक को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर संतराम, राजबीर, बलवंत, अजीत, दीपक, जयवीर, सुधीर, बलबीर, सुनील, अजय, पवन, शशि कपूर, संजय, संसार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें