साल्हावास। क्षेत्र के झाड़ली प्लांट में ठेकेदार के काम पर लगे एक प्रवासी श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मृतक के मामा के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। मृतक की पहचान रवि सिंह थाना बखोड झारखंड के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि गत रात्रि प्रवासी श्रमिक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।