रोहतक। रेलवे रोड स्थित प्लॉट के विवाद में अधिवक्ताओं ने वीरवार को भी वर्क सस्पेंड रखा। अब शुक्रवार को भी कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने बैठक की और इस मामले पर विचार करने के बाद आगे का निर्णय लिया। बार प्रधान अरविंद श्योरान ने बताया कि अधिवक्ता के खिलाफ प्लॉट बेचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में वर्क सस्पेंड चल रहा है। अभी शुक्रवार को भी काम नहीं किया जाएगा। जब तक अधिवक्ता पर हुई रिपोर्ट को वापस नहीं लिया जाएगा तो कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग से मिला था और उन्होंने जांच करने की बात कही थी। जांच तक अधिवक्ता भी कार्य से विरत रहेंगे।