रोहतक। दिल्ली-रोहतक रोड पर बाबा मस्तनाथ विवि के सामने फुट ओवर ब्रिज को हटाने का काम लगभग पूरा हो गया है। वाहनों के दबाव को देखते हुए वीरवार को यातायात पुलिस के सहयोग से संबंधित कंपनी ने दोनों ओर एक-एक लेन को चालू कर दिया है। हालांकि करीब 10 दिन यह प्रक्रिया जारी रहेगी। ब्रिज के जर्जर होने के कारण उसे रोड से हटाया जा रहा था। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात निरीक्षक जोगिंद्र ग्रेवाल ने बताया कि काम काफी हद तक पूरा हो गया है। उधर, निर्माण एजेंसी की ओर से राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ओर से एक-एक लेन को चालू कर दिया गया है।