वर्क सस्पेंड कर जिला न्यायालय के गेट पर विरोध करते बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य अधिवक्ता। अमर उज
रोहतक। जिला विकास भवन में मुख्यमंत्री से शिकायत करने पहुंचे वकील आजाद अत्री व मोनू अत्री को बाहर निकालने के विरोध में शुक्रवार को जिला अदालत में वर्क सस्पेंड रहा। दबी जुबान में कुछ वकीलों ने इसको लेकर नाराजगी भी व्यक्त की, लेकिन ज्यादातर वकील वर्क सस्पेंड के पक्ष में नजर आए। पहले से तय निर्णय के तहत शनिवार को भी वर्क सस्पेंड रहेगा, जबकि रविवार को छुट्टी है। ऐसे में अब सोमवार को ही अदालत खुल सकेगी।
वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला विकास भवन में जनता दरबार लगाया था, जहां एडवोकेट आजाद अत्री व उनका भतीजा मोनू अत्री भी पहुंचा था। आजाद अत्री सीएम के सामने मौखिक तौर पर शिकायत रख रहे थे। तब सीएम ने कहा था कि वे लिखित में शिकायत लेकर आएं। इसके बाद पुलिस ने आजाद को जिला विकास भवन से बाहर निकाल दिया था। इसके विरोध में जिला बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट के नेतृत्व में वकीलों ने पूरा दिन वर्क सस्पेंड रखा। इसके चलते अदालत का कामकाज प्रभावित रहा।