27सीटीके17..कोर्ट में बैठक करते अधिवक्ता। संवाद
रोहतक। बार एसोसिएशन के सदस्य सुमित सिंह के खिलाफ थाने में केस दर्ज करने समेत अन्य मुद्दों पर शुक्रवार को वकीलों की बैठक हुई। इसमें सभी ने एकजुट होकर निर्णय लिया, केस खत्म होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। साथ ही बार काउंसिल हरियाणा एवं पंजाब से अपील करेंगे कि प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार कराया जाए।
रोहतक बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद श्योराण ने बताया कि साथी वकील के खिलाफ केस दर्ज करने के प्रकरण को लेकर सामूहिक बैठक बुलाई थी। इसमें सभी अधिवक्ताओं ने केस खत्म होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया। इस मौके पर बार के उप प्रधान हर्ष वर्धन मलिक, महा सचिव दीपक हुड्डा, सह सचिव सुशीला देशवाल समेत काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।