फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला हॉकी प्रतियोगिता...एमकेजेके और टीकाराम कॉलेज ने जीते मुकाबले

Sat, 16 Nov 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) की ओर से अंतर महाविद्यालय की महिला हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता शुक्रवार को सैनी कॉलेज में सुबह 10 बजे शुरू हुई। शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच महर्षि किशोरी जाट कन्या (एमकेजेके) महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक के बीच हुआ। इसमें एमकेजेके कॉलेज ने महिला महाविद्यालय को 6-0 से हराकर मैच जीता। दूसरा मैच टीकाराम कॉलेज सोनीपत और राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ के बीच खेला गया। मुकाबले में टीकाराम काॅलेज ने 7-0 से जीत दर्ज की। अगले राउंड के मैच शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें