फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी समाज सदैव महर्षि दयानंद सरस्वती का ऋणी रहेगा : आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बेटी बचाओ अभियान, युवा निर्माण अभियान के तत्वावधान में शुक्रवार को ऋषि दयानंद सरस्वती की दो सौ वीं जयंती के अवसर पर 17 वां बेटी बचाओ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ टिटोली में आयोजित हुआ। आचार्य अमित और आचार्य अंकित ने वेद पाठ किया। महिला दिवस पर आयोजित समारोह में नारी शक्ति को सम्मानित किया।
बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ और नारी को नर के बराबर ही सम्मान देने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते है। प्रवेश आर्या ने कहा आर्य समाज के चलाए गए जन जागरण अभियान की वजह से नारी को जो सम्मान मिल रहा है, उसके लिए नारी समाज महर्षि दयानंद सरस्वती का सदैव ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की प्राचार्या मीता देवी ने कहा विपरीत परिस्थितियों का धैर्य पूर्वक सामना करते हुए जब हम आगे बढ़ते हैं तभी सफलता मिलती है। नारी अपने सम्मान की गरिमा स्वयं बनाकर रखे तभी समाज में पूजनीय बनेगी। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता खासा, पूनम कुंडू, शकुंतला, रोशनी, नीलम, सुनीता, सुदेश, बबीता, कविता, रिंकू आर्या, पूनम आर्या, मंजू आर्या, सुषमा आर्या,मूर्ति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें