फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं का शोषण हो रहा : प्रकाशचंद्र

विज्ञापन
मानसरोवर पार्क में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपतीं मिड-डे मील वर्कर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा सीटू ब्लॉक की आमसभा ब्लॉक प्रधान राजबाला की अध्यक्षता में मानसरोवर पार्क में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मिड-डे मील वर्कर यूनियन की प्रदेश सचिव रीना और सीटू जिला सहसचिव प्रकाशचंद्र ने कहा कि भाजपा की सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा मात्र एक छलावा है।
प्रदेश सरकार हरियाणा के मिड मिल वर्कर के साथ लगातार धोखा कर रही है, न ही मिड-डे मिल वर्कर को समय पर मानदेय मिलता है, न ही सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार मेहनत करके खाने वाले लोगों के खिलाफ नीतियां लागू कर रही है। महंगाई बढ़ रही है और मजदूरी घट रही है। मिड-डे मील वर्कर 12 महीने काम करती है और सरकार की तरफ से मानदेय 10 महीने का मिलता है। सबसे ज्यादा शोषण भाजपा राज्य में महिलाओं का है। नई शिक्षा नीति के नाम पर सरकारी स्कूली व्यवस्था का भट्ठा बिठाया जा रहा है। मर्जर के नाम पर लगभग 5000 सरकारी स्कूल पिछले पांच वर्षों में बंद हो चुके हैं। जिसके कारण लगभग 10 हजार मिड-डे मील वर्कर का रोजगार छिन गया। अध्यापकों की भर्ती भी नहीं की जा रही है। निजी शिक्षण संस्थाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन जिला प्रधान बबीता और सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद ने कहा कि पूरे हरियाणा में 29 हजार के आसपास मिड-डे मील वर्कर काम कर रही हैं। पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिल रहा। शिक्षा विभाग के अधिकारी बजट न होने का हवाला देते हैं। अब हमें रोजगार चाहिए, पूरी मजदूरी चाहिए। इन मांगों को लेकर 16 फरवरी को परियोजना कर्मियों की देशव्यापी में हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेंगी। बैठक के बाद तहसीलदार मनोज कुमार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग उठाई गई। बैठक में रीना सुनारिया, बाला, बुधराम, सरिता, केला, कुसुम, नीलम, सुदेश, राजपति, बिमला, कविता, संतोष, सुनीता और कांता शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें