फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर महिलाओं व बच्चों ने लगाई पांच किमी की दौड़

Mon, 31 Aug 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44-रोहतक के जिमखाना क्लब के पास दौड़ प्रतिभागी विजेताओं के साथ मौजूद हरियाणा एक्स-एयरमैन वेलफेय
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा एक्स-एयरमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर पांच किलोमीटर की मैराथन की जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 30 लोगों ने भाग लिया। एसोसिएशन अध्यक्ष फ्लाइट लेफ्टिनेंट उमेश दहिया ने सुबह 6 बजे हुडा जिमखाना क्लब से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को सम्मानित किया गया। समापन पर फ्लाइट लेफ्टिनेंट दहिया ने शारीरिक फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष सार्जेंट विजयदीप पंघाल, सार्जेंट कृष्ण सुहाग, जिला कोषाध्यक्ष सार्जेंट हरवीर हुड्डा, महेश सिवाच, राम प्रसाद शर्मा, वेदपाल सिंह, अजय देशवाल सहित अन्य पूर्व वायु सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें