रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मायना हेड से महिला का शव बरामद किया है। नहर में बहकर आए शव की शिनाख्त नहीं हुई है। थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि पुलिस को नहर में शव की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव निकाला गया। पहचाना का काफी प्रयास किया मगर कुछ पता नहीं लगा। शव किसी 35 से 40 वर्ष की महिला का है। यह पांच से छह दिन पुराना होने का अनुमान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवा दिया गया है। ब्यूरो