फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्थानीय काठमंडी से पुलिस ने एक महिला को नशा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना महम निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि एएसआई संजय के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली की वार्ड 5, महम निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करती है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा निवासी वार्ड पांच नजदीक काठ मंडी को महिला स्टाफ की मदद से काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी महिला के पास प्लास्टिक थैली से 24 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन व चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें