रोहतक। खोखराकोट व करतापुरा में नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सिटी पुलिस ने खोखराकोट में छापा मारकर एक महिला सावित्री देवी को 4 ग्राम 30 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि खोखराकोट में महिला सावित्री देवी अपने मकान के बाहर गली में बैठकर नशीला पदार्थ बेच रही है। पुलिस ने महिला टीम के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने 4 ग्राम व 30 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। तत्काल आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो