फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: हिसार से बागपत जा रहे सैनिक की कार पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत

Tue, 19 Jul 2022 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)

सार

पिता व बेटी हादसे में घायल हैं। रोहतक जिले के महम कस्बे के नजदीक हादसा हुआ। पुलिस ने सैनिक के घर व रजिमेंट के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बे महम के रोहतक रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहले फुटपाथ से टकराई फिर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में हिसार कैंट में  तैनात बागपत के जोहड़ी गांव निवासी विकुल तोमर व उसकी चार साल की बेटी घायल हो गई, जबकि गर्भवती पत्नी प्रियंका की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विकुल तोमर सेना में तैनात है। फिलहाल उसकी रेजिमेंट हिसार कैंट में थी। वह छुट्टी लेकर अपनी पत्नी प्रियंका व चार साल की बेटी के साथ कार में सवार होकर गांव जा रहा था। कार खुद विकुल चला रहा था। सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे महम के आउटर बाईपास पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इसके बाद सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में सवार जवान की पत्नी प्रियंका को काफी चोट लगी। वह गर्भवती भी थी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को रोहतक पीजीआई पहुंचाया। रोहतक जाते वक्त घायल प्रियंका ने दम तोड़ दिया। जबकि सैनिक विकुल तोमर व उसकी चार वर्षीय बेटी का पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सैनिक के घर व रजिमेंट के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें