फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Sun, 22 Dec 2013 10:10 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में नारनौल के कस्बा नांगल चौधरी में थाना मोड़ पर शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव मौसनुता निवासी नत्थूराम शनिवार देर शाम अपनी पत्नी मोहिनी देवी के साथ मोटरसाइकिल से नांगल चौधरी अपने गांव जा रहा था।

कस्बे के थाना मोड़ पर पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

इससे मोहिनी सड़क पर जा गिरी और डंपर के टायर के नीचे आ गई जबकि नत्थूराम गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें