फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरनावठी से पीजीआई में नौकरी ज्वाइन करने आ रही महिला की बाइक से गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनारिया गांव के नजदीक आउटर बाईपास पर शुक्रवार सुबह बाइक से गिरकर गरनावठी गांव की दर्शना (42) की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की बेटी के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गरनावठी गांव निवासी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलएलबी की छात्रा है। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां के साथ शहर आ रही थी। उसकी मां दर्शना गांव निवासी रामेश्वर की बाइक पर बैठ गई, जबकि वह दूसरी बाइक पर बैठ गई। रामेश्वर बाइक लेकर आगे-आगे चल रहा था। उसने बाइक तेज गति से चलाई, जिसके चलते उसकी मां बाइक से सड़क पर गिर गई। चोट लगने की वजह से उसकी मां की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई की जाए।
मामले की जांच कर रहे हवलदार विनोद ने बताया कि मृतका दर्शना के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनकी जगह पीजीआई में सुरक्षा गार्ड के तौर पर महिला को नौकरी दी गई थी। शुक्रवार को उसे ज्वाइन करना था। रास्ते में बाइक से गिर गई, जिससे सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक रामेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में बेटी निशा के अलावा उसके दो भाई हैं, जो उससे छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें