झज्जर। भट्टी गेट निवासी पूनम रानी ने पुलिस में शिकायत दी है कि 15 जुलाई को उसने आनलाइन जॉब के लिए एक कंपनी को गूगल पर सर्च करके कस्टमर केयर पर कॉल की थी। उसे अंजान नंबर से कॉल आई और कहा कि जॉब पक्की हो गई है। अंजान व्यक्ति ने कहा कि फोन की गैलरी ओपन करो। एक लिंक आया। उसने उस पर क्लिक किया तो उसके पास ओटीपी आने लगे। उसने कहा कि कल दोपहर तक ज्वाइनिंग लेटर आ जाएगा। 16 जुलाई को उसके पास अंजान नंबर से कॉल आई, लेकिन वह उठा नहीं सकी। उसके पास कॉल उठाने का मैसेज आया और कहा कि ज्वाइनिंग लेटर तैयार है। जब उसने फोन उठाया तो उसके खाते से एक बार 50 हजार और दूसरी बार 25 हजार रुपये कट गए। उसने उक्त नंबरों पर संपर्क किया तो उन्होंने कॉल उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।