फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर महिला से 45.15 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप निवासी महिला को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर गिरोह ने 45 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांधी कैंप निवासी ज्योति ने बताया कि एक सितंबर को उसके पास व्हाट्सअप पर मैसेज आया। कहा कि आपको ऑनलाइन नौकरी करनी हैं। इसके लिए हर रोज 25 टॉस्क पूरे करने होंगे। हर टास्क के 160 रुपये मिलेंगे। उसने ऐसा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे टास्क की संख्या व राशि बढ़ती चली गई। आरोपी किसी न किसी बहाने से पेमेंट रोक देते। कहते और पैसा जमा कराना होगा। तब राशि निकलेगी। इस तरह आरोपियों ने 45 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए। अब फोन भी उठाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें