फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पालिका बाजार में महिला से कानों की बाली ठगी

Thu, 02 May 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पालिका बाजार में आई महिला को दो युवक बातों में उलझाकर कानों की उतरवाकर ले गए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। तेज कॉलोनी निवासी सरोज बाला ने बताया कि वह मंगलवार को पालिका बाजार में आई थी। जहां 11 बजे दो युवक आए। एक युवक ने कहा कि उसे बहादुरगढ़ जाना है। उसने कहा कि ट्रेन में चले जाओ। उसी समय दूसरे युवक ने उसे 20 रुपये दे दिए। युवक ने कहा कि 20 में कुछ नहीं होगा। फिर उसने 500 रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों ने उसे लालच देकर कानों की बाली उतरवाकर ली, जो आधा तोले की थी। युवक बोला, मैं इसको एक बार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आता हूं। इसके बाद युवक नहीं आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें