रोहतक। कन्हेली गांव की एक महिला को झांसा देकर ठग ने 27 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रिंकू देवी ने बताया कि वह बीमा कंपनी में काम करती है। उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे 3 हजार रुपये आपके अकाउंट में भेजने हैं। थोड़ी देर में फोन आया कि गलत 30 हजार रुपये भेज दिए। 27 हजार रुपये वापस कर दीजिए। उसने मैसेज को सही समझकर पैसे वापस भेज दिए। बाद में पता चला कि उसके खाते में पैसे ही नहीं आए। ब्यूरो