फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला को घर में घुसकर पीटा, दो महिला सहित तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कन्हेली गांव में दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने एक महिला को घर में घुसकर जमकर पीटा, साथ ही जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह घर पर अकेली थी। उनका पति काम के सिलसिले में गुरुग्राम गया हुआ था। तभी गेट पर गालियां देने की आवाज आई। वह बाहर गई तो दो महिलाएं पिंकी व सरोज और एक व्यक्ति मेदा घर में घुस आया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों को धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें