फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रोहतक यूनिट की टीम ने 8.75 ग्राम हेरोइन के साथ रैनकपुरा निवासी गीना उर्फ मीना को रैनकपुरा से बुधवार को गिरफ्तार किया है। स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट रोहतक इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उपनिरीक्षक दीपक को गुप्त सूचना मिली। इसमें कहा गया कि हरा सूट पहने गीना उर्फ मीना हेरोइन बेचने की फिराक में है। इस पर टीम ने छापा मार कर आरोपी महिला को दबोच लिया। वह महिला मूलरूप से भिवानी के औरंगनगर पपोसा की रहने वाली है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें