रोहतक। खोखराकोट में नशा तस्करी की आरोपी महिला निहाल कौर उर्फ निहाली के मकान पर बुलडोजर चलने के बावजूद नशा तस्करी नहीं थम नहीं है। करतारपुरा में पुलिस ने छापा मारकर एक महिला को 7 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि करतारपुरा निवासी रानी नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करती है। फिलहाल अपने घर के बाहर खड़ी होकर ग्राहक का इंतजार कर रही है। पुलिस ने महिला टीम को साथ लेकर दबिश दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली तो आरोपी के पास से 7 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो