फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 ग्राम हेरोइन व 21 हजार रुपये समेत महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। इसके पास से 62 ग्राम हेरोइन व 21 हजार रुपये बरामद हुए। महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना शहर रोहतक प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि प्रभारी पुलिस चौकी इंद्रा कालोनी एसआई प्रविंद्र के नेतृत्व मे टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि करतारपुरा निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है। यह नशीला पदार्थ लेकर बेचने निकली है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करतारपुरा गली स्थित अपने मकान के पीछे खड़ी इस महिला को महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से शक के आधार पर काबू किया। महिला की पहचान करतापुरा निवासी मोनिका उर्फ मुन्नी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इसके पास से काली प्लास्टिक की थैली से 62 ग्राम हेरोइन व बैग से 21 हजार रुपये बरामद हुए। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें