फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट, केस दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव खोरड़ा निवासी गुड्डी ने अपने ही गांव के दो लड़कों के अलावा अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह अपने खेत में जा रही थी, तब पीछे से एक सफेद रंग की कार आई। उसमें दो लड़के उतरे, जिसमें से एक लड़का उसके गांव का है और दूसरे को वह नहीं जानती। दोनों ने बेवजह उसके साथ मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो उसके परिजन बचाव के लिए आ गए। इस दौरान मारपीट करने वाले लड़के ने किसी के पास फोन किया। फोन के 10 मिनट बाद वहां पर तीन गाड़ियां आ गई। उसमें से कई लड़के उतरकर आए। सभी लड़कों ने उसे व उसके परिवार वालों को पीटना शुरु कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें