फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गवाहों ने मांगी सुरक्षा, डीसी और एसपी से मिलने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिम संचालक हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक सुखविंदर के परिजन डीसी व एसपी से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही गवाही रवींद्र व उसके मामा बलवान को सुरक्षा देने की मांग की। तर्क दिया कि अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। एसपी ने आरोपियों की जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। सुनारिया चौक स्थित श्रीराम नगर कालोनी निवासी रवींद्र व सुखविंदर ने अशोका चौक पर जिम खोल रखा था। एक सप्ताह पहले सोमवार की रात को दोनों भाई व उनका मामा बलवान कार में सवार होकर देर रात घर जा रहे थे। रास्ते में कार में सवार होकर आए युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पिछली सीट पर बैठे सुखविंद्र की मौत हाे गई। जबकि रवींद्र व उसका मामा बलवान घायल हो गए थे। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी ने केस की जांच सीआईए टू को दी थी, लेकिन सीआईए भी हत्याकांड का खुलासा करने में अब तक नाकाम साबित हो रही है। परेशान परिजन सोमवार को डीसी अजय कुमार व एसपी हिमांशु गर्ग से मिलने लघुसचिवालय पहुंचे। परिजनों ने कहा कि अब तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे हत्याकांड में गवाह रवींद्र व उसके मामा की जान को खतरा बना हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक दोनों गवाहों को सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें