फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बगैर सरपंच की अनुमति बिजली निगम की टीम किसी के घर में नहीं कर सकेगी प्रवेश

Sun, 18 Jun 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बिजली निगम के ​खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। खिड़वाली गांव के घरों में बिजली निगम को छापेमारी से पहले सरपंच की अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही इनके प्रतिनिधियों को गांव के किसी घर में जांच करने का अधिकार होगा। यह निर्णय ग्रामीणों ने सरपंच बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांव में आयोजित एक पंचायत में सर्वसम्मति से लिया है। दो दिन पहले बिजली निगम की टीम ने गांव में छापेमारी अभियान चलाया था। इसके बाद यह पंचायत हुई है।
विज्ञापन

सरपंच बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली निगम की टीम चोरी पकड़ने के लिए आती है और बगैर बताए ही घरों में घुस जाती है। अचानक से किसी के आने से कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इसके चलते ग्रामीणों ने बिजली निगम की टीम के प्रति रोष प्रकट किया है। पंचायत के फैसले के अनुसार अगर दोबारा से बिजली निगम को चोरी के केस पकड़ने हैं तो बिजली निगम को अनुमति लेकर ही गांव में आना होगा। अगर बिना अनुमति के कोई अधिकारी घर में घुसता है तो उसका जिम्मेवार वह खुद होगा। बिजली निगम की टीम गांव में आने से पहले सरपंच या अन्य को सूचित करें, वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

गांव में 60 प्रतिशत मीटर लगे हैं बाहर
बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली निगम ने खुद ही घरों में लगे बिजली मीटरों को बाहर खंभों पर लगाया हुआ है। इससे बिजली निगम ने चोरी का कोई रास्ता ही नहीं छोड़ रखा है। ऐसे में कौन चोरी करेगा। फिर भी उन्हें चोरी होने का डर है तो वह अपने इंतजाम पूरे रखें। लेकिन इस तरह बिना बताए घरों में घुसना गलत बात है।
विज्ञापन


एक्ट के तहत कहीं पर भी छापा मारा जाता है तो उसमें अनुमति नहीं ली जाती। टीम चोरी पकड़ने के लिए तारों की जांच करती है, एकाएक कभी घर में नहीं घुसती। आमजन से आग्रह भी है कि बिजली चोरी न करे, यह कानूनन अपराध है। इसे रोकने में निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन

मनिन्दर सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें