फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुंडाना की महिला का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 18 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार बाईपास पर सुंडाना की महिला का डेबिट कार्ड बदलकर युवक 18 हजार रुपये निकालकर ले गया। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुंडाना की कविता ने बताया कि मैं हिसार बाईपास स्थित नट-बोल्ट कंपनी में नौकरी करती हूं। 1 सितंबर शाम करीब सवा छह बजे रुपये निकलवाने के लिए बाईपास स्थित निजी बैंक के एटीएम गई थी। लेकिन, रुपये नहीं निकले। उस समय एक युवक एटीएम के अंदर ही था। मुझे शक है कि उसने धोखे से कार्ड बदल लिया। वह हिसार बाईपास से भिवानी चुंगी गई। वहां पर दूसरे एटीएम से रुपये निकालने लगी, तो डेबिट कार्ड ने काम नहीं किया। करीब साढ़े 6 बजे मोबाइल पर एक 10 हजार, दूसरा 8 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। तब मुझे पता चला कि युवक ने धोखाधड़ी से डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें