शहर की हनुमान कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के दानपात्र से चोर 25 हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए। हालांकि सुखपुरा चौकी प्रभारी सन्नी का कहना है कि अभी उनको लिखित शिकायत नहीं मिली है।
मंदिर के पुजारी सुनील ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे दानपात्र टूटा मिला। अंदर से नकदी गायब थी। इसके अलावा मंदिर में लगी पीतल घंटी व अन्य सामान भी नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। जब इस संबंध में सुखपुरा चौकी प्रभारी सन्नी से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो