माता दरवाजा चौक के नजदीक डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते से 1 लाख 92 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी निवासी भयराम ने दी शिकायत में बताया कि 14 मई को वह माता दरवाजा के पास एमटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। वहां दो युवक आए और मदद के नाम पर दो बार में पांच हजार रुपये निकाल कर दे दिए। साथ ही उसका कार्ड बदल लिया, लेकिन उसे इसकी भनक नहीं लगी। अब 23 मई को वह पैसे निकालने गया तो डेबिट कार्ड ने काम नहीं किया। उसने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उसका कार्ड बदला हुआ है। खाते की जांच की तो 14, 15, 16, 17 मई को उसके खात ेसे 1 लाख 92 हजार 845 रुपये निकाले गए हैं।