फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिटौली में विजेता खिलाड़ी जया का स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
15...​खिलाड़ी जया का गांव रिटौली के शहीद सुनील राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फूल मालाओं क
विज्ञापन
रोहतक। 69वीं स्कूल नेशनल अंडर-17 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें रिटौली गांव की जया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बुधवार को जया का गांव रिटौली के शहीद सुनील राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र में आयोजित की गई। स्कूल प्रभारी सुनीता चहल ने जया का बधाई दी। डीपीई सुनील ने बताया कि इससे पहले भी जया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव, स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। निशु, देवेंद्र , राजेश, संगीता, सीमा, रामबीर, सतीश व स्कूल स्टाफ ने भी विजेता खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें