रोहतक। उपायुक्त सतबीर सिंह गांव जिंदरान में उत्थान युवा विकास समिति की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में समिति की ओर से संचालित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के सुधार एवं विस्तार को लेकर रखी गई मांगों को जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने चंडीगढ़ के डीजीपी का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संवाद