फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे : सुधीर कुमार

Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में किसान नेता चौधरी छोटू राम की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल का शनिवार को तीसरा दिन रहा। छात्र नेता आदर्श बूरा (एनएसओ) ने कहा कि कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह और कुलसचिव विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं, जबकि हड़ताल पर बैठा छात्र तीन दिनों से भूखा है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता सुधीर कुमार सहारन (अध्यक्ष, एनएसओ) ने कहा कि कुलपति के पास तीन दिन से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से बात करने तक का समय नहीं है। उन्होंने आंदोलन जारी रखने और मांग पूरी होने तक पीछे न हटने की बात कही। छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ तीन दौर की बातचीत विफल रही है, जिसमें प्रशासन केवल एक कमेटी गठित करने की बात कर रहा है, लेकिन कुलपति और कुलसचिव धरनास्थल पर नहीं आ रहे हैं। बार एसोसिएशन रोहतक के प्रधान दीपक हुड्डा पूरी कार्यकारिणी के साथ पहुंचे और छात्रों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर जगबीर मलिक, सुरेन्द्र सिंह, कुलदीप और अहलावत खाप के प्रतिनिधियों सहित कई अन्य संगठनों और व्यक्तियों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों को अपना समर्थन दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें