फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी तो करेंगे भूख हड़ताल : अनिल हुड्डा

Fri, 15 Mar 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विकास कार्य नहीं होने के विरोध में नौ पार्षद जिला परिषद के बाहर धरना दे रहे हैं। वीरवार को एक बार फिर से पार्षदों ने नारेबाजी कर वार्डों में काम न होने और जैम पोर्टल से खरीदे सामान की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। इनमें जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा, पार्षद मांगे राम, पार्षद धीरज मलिक, पार्षद नीलम जगबीर मास्टर, पार्षद सोनू पिलाना, पार्षद अमित रांगी, पार्षद सीमा भालौठ, पार्षद पूजा रानी, पार्षद दीपिका और उनके प्रतिनिधि धरने पर शामिल हुए। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने बताया कि कई बार बैठकों में काम करवाने को लेकर मांग कर चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षदों ने कहा अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो भूख हड़ताल करेंगे और अगर फिर भी सुनवाई नहीं होती है तो जिला विकास भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें