फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने की सजा!: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार तो हैवान बना पति, मां ने भी दिया बेटे का साथ

Tue, 07 Feb 2023 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया पति ने उसे तीन दिन बेल्ट से पीटा। पीड़िता अपने मायके आ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने कहा कि मेरे पति के खिलाफ कार्रवाई करो। 13 साल पहले दिल्ली की युवती ने रोहतक के युवक से प्रेम विवाह किया था। शिवाजी कालोनी थाने में मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर शहर की एक कालोनी की महिला को उसके पति ने तीन दिन तक बेल्ट मारकर पीटा। तीन बच्चों की मां पति को छोड़कर मायके चली गई। मायके वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


30 वर्षीय महिला ने शिवाजी कालोनी थाने में दी शिकायत में बताया कि 13 साल पहले उसने रोहतक के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं। 29 जनवरी को उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, महिला ने इससे इंकार कर दिया। 

इससे नाराज पति ने पत्नी को तीन दिन तक बेल्ट मारकर पीटा। वह मायके चली गई। मायके वाले 4 फरवरी को उसे वापस रोहतक लेकर आए और अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची  और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


सास भी देती है बेटे का साथ
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने सास को पूरे मामले से अवगत कराया तो उसने अपने बेटे का ही साथ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

मेडिकल जांच में मिली चार चोटें
पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया तो पीड़िता के शरीर पर चार चोटों मिली। साथ ही डॉक्टर ने सलाह दी कि सर्जन के डॉक्टर से आगे का उपचार कराया जाए।

 
विज्ञापन

आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, जल्द काबू किया जाएगा।-एसआई बजे सिंह, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कालोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें