फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गई हुई थी मायके, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गढ़ी मोहल्ले में एक टाटा मैजिक चालक अनिल (28) ने घर में रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार सुबह उसके भाई सुनील ने फंदे पर शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि गढ़ी मोहल्ले में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। इंदिरा कॉलोनी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई गई। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। मृतक के भाई सुनील ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं और मकान के अंदर अलग-अलग हिस्से में परिवार के साथ रहते हैं। भाई अनिल टाटा मैजिक चलाता था, जो घर में सबसे नीचे वाले हिस्से में रहता था। उसकी पत्नी मायके गई थी। सोमवार सुबह देखा तो अनिल का शव कमरे में चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ था। उन्हें नहीं पता कि अनिल ने क्यों आत्महत्या की। मायके से उसकी पत्नी को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने अनिल की मौत को हादसा मानकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद विसरा जांच के लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें