रोहतक। हिसार बाईपास पर शास्त्री नगर में पति से बातचीत करने पर उसकी पत्नी बिफर गई और दूसरी महिला से मारपीट की। पीड़िता के बेटे ने शहर थाने में केस दर्ज कराया है।
युवक ने बताया कि आठ अप्रैल को उसकी मां रेहड़ी संचालक संजय से बातचीत कर रही थी। तभी उसकी पत्नी लक्ष्मी आ गई। लक्ष्मी ने उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह अपने भाई के साथ लक्ष्मी के घर के बाहर गली में जाकर पूछने लगा लक्ष्मी ने उसका गला पकड़ लिया और घर के अंदर खींचकर मारपीट की। इसी बीच लक्ष्मी का बेटा चार-पांच युवकों के साथ आया और दोनों भाईयों को पीटने लगा। किसी तरह वे आरोपियों के चुंगल से निकल कर गए।