फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां महिलाओं का सम्मान, वहां देवताओं का वास : बीके प्रेम

विज्ञापन
21सीटीके60...नरेंद्रा विहार कुताना स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज गीतापाठशाला में वरिष्ठ महिलाओ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नरेंद्रा विहार कुताना स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला में वरिष्ठ महिलाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। बीके प्रेम बहन ने उपस्थित महिलाओं को पवित्रता मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव ने आपको ताजधारी बनने का आशीर्वाद दिया। क्योंकि वंदेमातरम माताओं के लिए गाया गया है।
माता अन्नपूर्णा, करूणामई, दया का सागर, ममता का सागर, जगत जननी होती है। परमपिता परमात्मा ने माता के साथ शिवशक्ति का वरदान भी दिया है। जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। तभी तो कहा कि यत्र नारी, तत्र देवता। नारी वंदनीय और पूजनीय है। नारी नारायणी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र सिंह नांदल ने भी महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए और बच्चों को संस्कारवान बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीके कविता, बीके सुमन, बीके भगवती, बीके सुशील, बीके ममता, बीके खुशी, बीके भतेरी, बीके ओमपति, बीके बिमलेश, बीके संतरा, बीके बीना व मीडिया प्रभारी बीके धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें