सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाती निगम की टीम। विज्ञप्ति
शहर के व्यस्ततम चौक में से एक भिवानी स्टैंड व दूसरे बाजारों में जाम लगा तो व्यापारी पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे। इसके बाद निगम की टीम सक्रिय हुई और अतिक्रमण हटवाया।
निगम की तरफ से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। लेकिन ज्यादा सार्थक नहीं हो पा रहा है। क्योंकि निगम की टीम औपचारिकता पूरी करके जैसे ही आगे निकलती है वैसे ही अतिक्रमणकारी दोबारा सामान सड़क पर रख लेते हैं। सोमवार दोपहर में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लघु सचिवालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को शहर में लग रहे जाम से अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस व निगम की टीम सक्रिय हुई। निगम की टीम ने रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी, भिवानी स्टैंड व मेडिकल मोड़ से अतिक्रमण हटवाया। अभियान का नेतृत्व निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम के विशेष अधिकारी गुरदेव सिंह ने किया।