फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मकान मालिक ने रात को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के शास्त्री नगर में एक महिला ने मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे व उसके परिवार को रात साढ़े 11 बजे निकाल दिया। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति व बच्चों सहित शास्त्री नगर में किराये पर रहती है। उसका पति दिहाड़ी करने गया हुआ था। पीछे से मकान मालिक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो धमकी दी, बोला किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। रात को जब उसका पति आया तो उसने पूरे मामले से अवगत कराया। इससे नाराज मकान मालिक ने उसे परिवार सहित रात को साढ़े 11 बजे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
......
पति से हो चुका है तलाक, बेटा माता दरवाजा चौक से लापता
उधर, डेयरी मोहल्ले में किराये पर रह रही एक महिला ने शिकायत दी है कि 21 साल पहले उसकी शादी पाड़ा मोहल्ले में हुई थी। उसका पति राजू से तलाक हो चुका है। अब वह अपने दो बेटों के साथ किराये पर डेयरी मोहल्ले में रह रही है। उसका 16 साल का बेटा अरुण किसी को बिना बताएं कहीं चला गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें